सीरिया में जारी संकट से संबंधित सात मामलों के आरोपी एवं ग्वांतानामो बे के पूर्व क़ैदी मोअज़्ज़म बेग के ख़िलाफ़ ब्रिटिश अभियोजन पक्ष ने सभी आरोपों को वापस ले लिया और जेल से रिहा कर दिया गया।
सीरिया में एक आतंकवादी कैंप में प्रशिक्षण लेने और ब्रिटेन में आईएसआईएल के लिए चरपंथियों की भर्ती करने के आरोप में जिन चार चरमपंथियों को फ़रवरी में गिरफ़्तार किया गया था उनमें से एक 45 वर्षीय बेग भी थे।
आतंकवादी मामलों के जानकार विशेषज्ञों ने ब्रिटिश सरकार द्वारा बेग को रिहा करने पर आश्चर्य जताया है। विशेषज्ञ आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रहे बेग की रिहाई को सीरिया और इराक़ में आईएसआईएल के ख़िलाफ़ जारी पश्चिमी एवं अरब देशों के गठजोड़ की सैन्य कार्यवाही से जोड़कर देख रहे हैं।
ग्वांतानामो में क़ैद रहे बेग के ख़िलाफ़ लगे आरोपों को जब अभियोजन पक्ष ने वापस लेने की घोषणा की तो बेग ने इस पर किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं जताई और वह बहुत शांत दिखे।
बेग अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी सेना द्वारा संचालित बगराम जेल में और फिर उसके बाद ग्वांतानामों में तीन वर्षों तक क़ैद रहे थे। 2005 में उन्हें ग्वांतानामों से रिहा कर दिया गया।
2002 में बेग को पाकिस्तान में अल-क़ायदा के लिए काम करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था।
ग्वांतानामों से आज़ाद होने के बाद भी मोअज़्जम बेग ने कई बार सीरिया की यात्रा की और आईएसआईएल एवं तकफ़ीरी आतंकवादियों की सहायता की।
बेग के सीरिया में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के समस्त सुबूत और दस्तावेज़ ब्रितानी पुलिस के पास थे, इस सबके बावजूद उनकी रिहाई पर प्रश्न चिन्ह लगना स्वभाविक ही है।
1 अक्टूबर 2014 - 17:42
समाचार कोड: 641671
सीरिया में जारी संकट से संबंधित सात मामलों के आरोपी एवं ग्वांतानामो बे के पूर्व क़ैदी मोअज़्ज़म बेग के ख़िलाफ़ ब्रिटिश अभियोजन पक्ष ने सभी आरोपों को वापस ले लिया और जेल से रिहा कर दिया गया।